
नैनीताल। मंगलवार को नगर पालिका के सभासदों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम को ज्ञापन सौपते हुए रोटेशन के आधार पर गैस वितरण की मांग की है।ज्ञापन के अनुसार कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा गैस की कमी होने के बावजूद सुचारू रूप से नगर के सभी वार्डों में आपूर्ति की गई है जिसके लिए नगर पालिका सभासदों सहित जनता द्वारा उनका आभार जताया जाता है। और आप स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है ऐसे में पूर्व की भांति रोशन के आधार पर गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाए।इस दौरान मुकेश जोशी भगवत रावत जितेंद्र कुमार पांडे रमेश प्रसाद लता दफोटी गीता उप्रेती गजाला कमाल शीतल कटिहार पूरन बिष्ट सुरेंद्र कुमार राकेश पवार अंकित सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




