नैनीताल। वार्ड नंबर 4 हरीनगर की सभासद शीतल कटियार ने सोमवार को आउटसोर्स संविदा दैनिक कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में भारत सरकार द्वारा न्यूनतम मानदेय की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। जो कि अप्रैल से लागू कर दी गई है। जिसको तहत देहरादून नगर निगम ने पर्यावरण मित्रों का दैनिक वेतन 805 प्रतिदिन कर दिया है। जिसको लेकर नैनीताल में भी वाल्मीकि समाज के महासचिव दिनेश कटियार द्वारा भी वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। वही सभासद शीतल कटिहार ने भी मांग करते हुए कहा है कि नैनीताल नगर पालिका में भी दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी की वेतन में बढ़ोतरी की मांग का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में पेश कर लागू किया जाए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




