नैनीताल।पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन द्वारा नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टिफिन टॉप पर रविवार को पौधरोपण व स्वच्छता अभियान गया।पहाड़ी भूभाग और भूस्खलन के संभावित जोखिमों वाली विषम परिस्थितियों के बावजूद संस्था के सदस्यों ने पूर्ण सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पौधारोपण किया और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।इस अभियान में राजेंद्र प्रसाद, गोविंद भंडारी, ज्योति दुर्गापाल, गीतांजलि चंद, आरती बिष्ट, किरन आर्या, बीना बसेरा, साक्षी सिंह, सचलीन कौर, मनीषा आर्या, सूरज आर्या एवं प्रियांशु प्रसाद ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, 8 वर्षीय शिवांग ने भी पौधा रोपित कर पर्यावरण निष्ठा की मिसाल पेश की।कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में अपना निरंतर योगदान देना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




