राजनीति

14 सितंबर को काबीना मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा में

कविता जोशी अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा दौरे में आ रही हैं। वह यहां पर एक बैठक में भाग लेंगी। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या 13 सितम्बर को शाम 4 बजे काठगोदाम से प्रस्थान कर 6ः00 बजे अल्मोड़ा पहुॅचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 8ः10 बजे होटल सुनीता सन सिटी पहुॅचकर लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। 2 बजे होटल सुनीता सन सिटी, अल्मोड़ा से काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगी।

To Top

You cannot copy content of this page