राजनीति

विधायक सरिता ने बताया भाजपा की डबल इंजन सरकार का फायदा

https://www.facebook.com/share/v/HXLis5qEKbHj6Q78

नैनीताल। रविवार को राज्य अतिथि गृह में विधायक सरिता आर्या सहित दर्जा राज्य मंत्री अनिल कुमार डब्बू व दिनेश आर्य द्वारा पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें तीनो ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां को गिनाया।वही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।आगे पढ़ें क्या कहा सरिता आर्य ने

विधायक सरिता आर्या ने राज्य सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी व सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के नए आयाम छू रहा है जिसके चलते कांग्रेस बौखला गई है। कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते ही आज मेट्रोपोल में शत्रु संपत्ति पर पार्किंग का रास्ता साफ हो गया है जिससे नैनीताल की सबसे बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।कहा कि लकड़ी टाल के 21 परिवारों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा 21 परिवारों के रहने के लिए पहले व्यवस्था की जाएगी जिसके लिए नगर पालिका से वार्ता की जाएगी।वही पंत पार्क में फड़ लगाकर अपनी आजीविका चला रहे लोगों को भी शाम को दो घंटे तक फड़ संचालन के अनुमति दिए जाने को लेकर ईओ से बात की गई है।वही खनन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जहा खनन से 300 करोड़ का राजस्व मिलता था वही अब 1200 करोड़ का राजस्व मिल रहा है।साथ ही कांग्रेस सरकार में जो रेता बजरी 150 से 160 रुपए कुंटल मिलता था वहीं अब भाजपा सरकार में 60 से 70 हो गया है।जिससे आम आदमी आराम से अपने घर बना सकता है।वही बिजली चोरी रोकने के लिए अब स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे जिससे आम आदमी को बड़े हुए बिलो की शिकायत से नही गुजरना पड़ेगा।साथ ही बलियानाला व आंतरिक तथा ग्रामीण क्षेत्रो में सड़क निर्माण के लिए बजट पारित किए जाने पर उन्होंने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल:एमटीवी साइकिलिंग में उत्तराखंड की सुनीता ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

डा.अनिल ने कहा कि बिना समर्थन वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में माफिया, गुंडे और बदमाशों की टोली का प्रदर्शन होगा। कांग्रेस भाजपा सरकार की सफलता से बौखला कर केवल दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा के विकास कार्य से कांग्रेस पार्टी बौखला गई है l उन्होंने कहा कि विकास के मार्ग में कभी किसी को नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे ही कुछ लोगों के घर टूटे, लेकिन सरकार की कोशिश है कि समन्वय बनाकर पर्यटन नगरी का स्वरूप सही रखा जाए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भाजपा नेता अरविंद पडियार, मोहित रौतेला, हरीश राणा, डॉक्टर वारसी, मोहित साह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, नितिन कार्की, मंनोज साह जगाती, राजू बिष्ट विक्की राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top

You cannot copy content of this page