राजनीति

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध,पालिकाध्यक्ष का टिकट पुराने कार्यकर्ता को:विधायक सरिता

नैनीताल। लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट की जीत के बाद बुधवार को नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह कोशियारी के बाद दूसरी बार भाजपा ने नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में दो हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।कहा कि पीएम मोदी व सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के आशीर्वाद से नैनीताल सहित प्रदेश की सभी पांचों सीटो पर जीत दर्ज की है।कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा को मिली जीत का भरपूर फायदा आने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा को मिलेगा।आगे पढ़ें…..

पालिकाध्यक्ष का टिकट पुराने कार्यकर्ता को।नैनीताल। आगामी निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर विधायक सरिता आर्या कहा कि मेरी प्रबल इच्छा है कि पार्टी के पुराने व कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट दिया जाना चाहिए।हालांकि पार्टी सर्वे के बाद योग्य उम्मीदवार को प्रत्याशी घोषित करती है।हालांकि पार्टी का निर्णय सब को मान्य होगा और जिसे भी पार्टी टिकट देगी सभी कार्यकर्ताओं को उसका समर्थन करते हुए इस बार पालिकाध्यक्ष की सीट भाजपा का परचम लहराना पहली प्राथमिकता होगी।और इस बार नैनीताल पालिकाध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट अरविंद पडियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,नगर महामंत्री मोहित साह, मोहित रौतेला, विमल साह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page