चुनाव

दुर्गा पूजा कमेटी के बहादुर सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष,त्रिभुवन फर्त्याल उपाध्यक्ष

नैनीताल। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर रविवार को गोवर्धन हाल में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वार्षिक लेखा जोखा सदस्यों के सामने रखा गया वहीं पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर अगले तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से बहादुर सिंह बिष्ट अध्यक्ष, त्रिभुवन  फर्त्याल उपाध्यक्ष, उमेश मिश्रा महासचिव, राकेश कुमार को वित्त सचिव नियुक्त किया गया। तथा सुरेश चंद चौधरी को मुख्य संरक्षक, प्रेम कुमार,विनोद चंद्र पंत दीपक गुरुरानी व चंदन कुमार दास को संरक्षक नियुक्त किया गया है।इस दौरान शिवराज नेगी,मुन्नी तिवारी,सरस्वती खेतवाल,गुड्डू बिष्ट,किशन सिंह नेगी,भास्कर बिष्ट,भास्कर मर्तोलिया सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page