शिक्षा

बेतालघाट छात्र संस्कृत प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर ने किया प्रथम स्थान हासिल

बेतालघाट। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में खंड स्त्रीय छात्र संस्कृत प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बेतालघाट की छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। नाटक और समूह गान दोनों वर्गों में इस विद्यालय ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक में द्वितीय स्थान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलाड़ और तृतीय स्थानअटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट ने प्राप्त किया।समूह गान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट दितीय और अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट तीसरे स्थान पर रहा।आगे पढ़ें…..

समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर बेतालघाट द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज तल्लीसेठी तीसरे स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में अंकित चंद्र नेहा प्रथम रहे जबकि आशु भाषण में नव्या उपाध्याय प्रथम रही।श्लोक उच्चारण में विकास भट्ट प्रथम रहा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के पूर्व छात्र संघ सचिव तारा सिंह भंडारी एसएमसी अध्यक्ष धना देवी ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि तारा सिंह भंडारी और एसएमसी अध्यक्ष का प्रधानाचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता दीपचंद्र त्रिपाठी ने बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉक्टर अरविंद मिश्रा ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।सभी विजेताओं प्रधानाचार्य दिनेश चंद्रउपाध्याय एवं एसएमसी अध्यक्ष घना देवी ने नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी के पूर्व छात्र डॉ. जेसी कुनियाल लंदन में सम्मानित

निर्णायक की भूमिका महेश चंद्र जोशी प्रकाश चंद्र माया बोरा श्रीमती बीना ललित कुमार चंपा उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव सुमन कांडपाल ने निभाई।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी सत्यदेव कुसुम पाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर  केडी सिंह राजपाल सिंह नेगी अल्ताब शाह मोहनलाल एबीसिंह संजय शर्मा शमशेर सिंह रौतेला  एनपी यादव अमिता जोशी अमित जोशी प्रमोद प्रकाश भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page