अल्मोड़ा।सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की निकिता चंद ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-19 एवं अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। निकिता ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।निकिता की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और निकिता की यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि निकिता भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाएंगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




