राजनीति

अल्मोड़ा विधायक मानोज तिवारी ने भू कानून को लेकर कही  बड़ी बात

कविता जोशी अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने  प्रदेश में हिमाचल की तर्ज पर भू कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने लगातार पहाड़ में जमीन की खरीद फरोख्त पर चिंता भी जाहिर की।  शिखर होटल में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा की तिवारी ने कहा कि राज्य में आज पहाड़ के जिलों में जहां पर देखो  भू माफिया सक्रिय है। बाहर से आये लोग जमीन खरीद रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा पूर्व में एनडी तिवारी और खंडूरी सरकार में बाहर के लोगों के जमीन खरीदने के लिए कड़े नियम थे। लेकिन, अक्टूबर 2018 को त्रिवेंद्र रावत की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार असीमित भूमि खरीद का अध्यादेश लेकर आई। जिसमें बाहरी राज्यों के लोगों के लिए उत्तराखंड में भूमि खरीद की सीमा को समाप्त कर दिया गया। तिवारी ने कहा कि आज राज्य में सशक्त भू-कानून की जरूरत है। उन्होंने बताया की बीते दिनों सदन में उन्होंने प्रदेश सरकार से हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भू-कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सख्त भू कानून लागू नहीं किया गया तो इससे आने वाले समय में पहाड़ के लोगों के लिए काफी परेशानी होंगी।पत्रकार वार्ता में नगर पालिक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष गुड्डू भोज, नगर अध्यक्ष तारु जोशी, तिर्लोचन जोशी, पूरन रौतेला आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page