राजनीति

भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले अजय भट्ट सहित तीन को नही मिली कैबिनेट में जगह

नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से अजय भट्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज करने के बाद इस बार उनको कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है। जबकि मोदी 2.0 में अजय भट्ट को पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री का पद दिया गया था। साथ ही अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, अजय मिश्रा टेनी, जनरल वीके सिंह, अश्विनी चौबे और नारायण राणे का नाम शामिल है। इसी तरह से अजय भट्ट, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, निशीथ प्रमाणिक, सुभाष सरकार, जॉन बारला, भारती पंवार, रावसाहेब दानवे, कपिल पाटिल, नारायण राणे और भगवत कराड को भी कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है।अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे तो ऐसे नेता हैं, जो अपनी-अपनी सीटों पर भारी मतों से विजयी हुए हैं। इसके बाद भी उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है।आगे पढ़ें कौन कौन हारे

यह भी पढ़ें 👉  बारापत्थर पंगुट मार्ग में सड़क पर आया भारी बोल्डर बड़ा हादसा टला

चुनाव नहीं जीत पाए ये नेताजबकि, साध्वी निरंजन, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, निशीथ प्रमाणिक, अजय मिश्र टेनी, सुभाष सरकार, भारती पंवार, राव साहेब दानवे और कपिल पाटिल को इस बार चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि, पार्टी ने मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, जनरल वीके सिंह, जॉन बारला और अश्विनी चौबे को इस बार टिकट नहीं दिया।

To Top

You cannot copy content of this page