धर्म-संस्कृति

78वां स्वतंत्रता दिवस भाजपा महिला मोर्चा ने 78 दीप प्रज्वलित कर शहीदो को किया याद

नैनीताल। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल महिला मोर्चे द्वारा भाजपा नेत्री भावना मेहरा  के नेतृत्व में नयना देवी मंदिर प्रांगण में 78 दीप प्रकाशित कर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व उन वीर शहीदों को स्मरण किया जिन्होंने देश को आजाद करने में अपना सर्वोच्च निछावर कर दिया। भावना मेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।और हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के अभियान को गति दे रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला,राधा खोलिया,नीतू जोशी, तारा राणा,मीनू बटलाकोटी,कविता त्रिपाठी,आरती बिष्ट, कलावती असवाल,चंद्रा पंत,गजाला कमाल,अमिता साह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
To Top

You cannot copy content of this page