नैनीताल।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में छात्र छात्राओं का 6A साइड अन्डर -14,अन्डर -17 वअन्डर -19 फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारंभ हो गया है।जिसमें विद्यालय के 450 से अधिक फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। नि: शुल्क आयोजित इस प्रतियोगिता में अन्य विद्यालयों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं।फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन हेतु विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट ज्योति प्रकाश, डी एस बी परिसर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी है।
प्रधानाचार्य भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय बिशन सिंह मेहता ने बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चों को स्वस्थ रखने, नशे व मोबाइल से दूर रखने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।टूर्नामेंट के आयोजन में फुटबॉल कोच और व्यायाम शिक्षक गोविंद सिंह बोरा, उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, आलोक साह, जनक बिष्ट, सागर सिंह, डां रेनु बिष्ट, शाहनवाज, मीनाक्षी बिष्ट, उत्कर्ष बोरा, महेश, डां नीलम जोशी दीपक कोरंगा, गीतिका नेगी, मनीष कुमार, चन्द्र प्रकाश,दरपान सिंह, नवीन पाठक, मनोज कुमार, अवन्तिका गुप्ता, भावना साह, आलोक भट्ट, निशा बनौला,गोदांबरी, गोविंद नेगी,दिव्या ढैला, दिव्या पांडे, नेहा आर्या आदि ने सहयोग दिया है ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




