कुमाऊँ

5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी ने नैनीझील में चलाया स्वच्छता अभियान

नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत गुरुवार कोनेवल एनसीसी के डीएसबी परिसर के कैडेट्स सहित 150 कैडेट्स द्वारा नैनीझील और ठंडी सड़क क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया।कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कैप्टेन चंद्रविजय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी प्राकृतिक संसाधनों की महत्वपूर्णता को समझती है और उनके सरंक्षण में सहयोग करती है। युवा पीढ़ी अपने सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखाती है और उन्हें पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझाने में इस तरह के कार्यक्रम मदद कर सकते है। उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण के लिए साझा जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किए जा सकता हैं, जैसे कि वृक्षारोपण, प्लास्टिक की प्रयोग पर नियंत्रण, स्वच्छता अभियान और विभिन्न पर्यावरण संरक्षण अभियानों में भागीदारी। कहा कि युवाओं की उत्सुकता और सक्रियता से हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बदलाव ला सकते हैं, और इस प्रक्रिया में सहयोग हमारे भविष्य की सुरक्षा और समृद्धि के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस:नैनीताल के पांच जवानों ने दी थी शहादत

डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी डॉ रीतेश साह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर कैडेट पंकज शर्मा, निखिल कुमार, प्रशांत राणा, शैलझा तिवारी, साक्षी सिंह और कुमकुम चंद्रा द्वारा विचार रखे गये।आगे पढ़ें

कार्यक्रम का संचालन डीएसबी परिसर की सीनियर कैडेट कैप्टन किरण दानू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन चीफ इंस्ट्रक्टर अंकुर यादव द्वारा  किया गया। इस अवसर प्रशिक्षक कर्मबीर यादव, राजेश गुर्जर, सुन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page