धर्म-संस्कृति

28वां फागोत्सव:होली खेले पशुपतिनाथ नगर नेपाला…..

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 28वां फागोत्सव का सोमवार को आगाज हो चुका है।इस दौरान तल्लीताल धर्मशाला से होली जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों व होलियारों ने प्रतिभाग किया। वही होली जुलूस में होल्यार हो रही जय-जयकार जनकपुर जाना है…आदि विभन्न प्रकार की होली गायकी के साथ जो नर जीवे खेले फाग…गीत गाकर आशीष भी दे रहे थे। होली जुलूस मल्लीताल बाजार, आर्य समाज, कमेटी लाइन, जयलाल साह बाजार से होता हुआ वापस राम सेवक सभा प्रांगण तक पहुंचा।आगे पढ़ें….

जुलूस में रामसेवक सभा प्रांगण में आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों पुरुषों व महिलाओं द्वारा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही कुमाऊंनी संस्कृति को भी जीवंत किया। तथा ग्राम सेवक सभा प्रांगण में महिला होलियारों द्वारा होली के गीतों से समा बांध दिया, तो वही लोग अबीर गुलाल रंगों से सराबोर होली के गीतों पर थिरकने पर मजबूर हो गए। इस दौरान महिला दलों ने नाटकों के जरिए प्रकृति संरक्षण पलायन पर रोकथाम आदि का संदेश दिया तथा होली खेले पशुपतिनाथ नगर नेपाला में…. बृज में होरी रे रसिया… आज बिरज में होली रे रसिया..रंग डारो पिया रे…होली बृज में कैसे खेलु सांवरिया के संग आदि होली के गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी के हरेला महोत्सव में झलकी कुमाउंनी संस्कृति के रंग

इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी,भुवन बिष्ट, हरीश राणा,मुकेश जोशी मंटू, संरक्षक गिरीश जोशी मक्खन,विमल चौधरी,भुवन बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट,हिमांशु जोशी,अशोक शाह,प्रोफेसर ललित तिवारी,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,आनंद बिष्ट,मल्ली ताल कोतवाल डीवी सोलंकी,एसएसएस आई दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page