धर्म-संस्कृति

28वां फागोत्सव: खूब उड़ा अबीर-गुलाल,200 किलो हर्बल रंगों से सरावोर हुई सरोवर नगरी

नैनीताल। रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 28वें फागोत्सव में रविवार को होली जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें सैकङो की संख्या में स्थानीय लोगो सहित सैलानियो ने भी प्रतिभाग किया।आगे पढ़ें

रविवार को रामसेवक सभा प्रांगण से होली जुलूस का शुभारंभ हुआ जो मल्लीताल बाजार,गोलघर,गाड़ीपड़ाव,जयलाल साह बाजार होते हुए रामसेवक सभा प्रांगण में सम्पन्न हुआ।इस दौरान जुसुल में होलियारों द्वारा आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो… कह दीजो रघुनाथ भरत से कह दीजो…बुराशी क फूलों क कम-कम मारो…हां-हां मोहन गिरधारी.. हो मुबारक मंजरी फूलों भरी ऐसी होली खेले जनाबेअली आदि गीतों पर स्थानीय लोगो सहित सैलानियो ने भी जमकर ठुमके लगाये।तो सभी ने एक दूसरे पर स्नेह व भाईचारे का प्रतीक अबीर-गुलाल लगाया।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामसेवक सभा द्वारा दौ सौ किलो हर्बल रंगों का प्रयोग किया गया।इस दौरान सभी धर्मों के लोगो द्वारा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर गुलाल लगाया।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद डॉ.भावना तिवारी का अकस्मात निधन कूटा ने व्यक्त किया दुख

कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी द्वारा किया गया।इस दौरान जोशी,मनोज साह,जगदीश बवाड़ी, कैलाश जोशी,मुकुल जोशी,हीरा सिंह भीम सिंह कार्की, बृजमहन जोशी,राजेंद्र बिष्ट अशोक साह,मुकेश जोशी मंटू,बिमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट,भुवन बिष्ट,राजेंद्र लाल साह,राजेंद्र बिष्ट,सरस्वती खेतवाल,मोहन नेगी,कमलेश ढोडियाल,हीरा,कुंदन नेगी,गोविंद,हरीश राणा,मिथिलेश पांडे, मनोज साह,कुंदन नेगी, आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page