नैनीताल। सभासद अंकित चंद्रा ने मंगलवार को ईओ रोहिताश शर्मा को ज्ञापन सौपते हुए डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण कर्मचारियों के वेतन व पीएफ की मांग की।ज्ञापन के अनुसार नगर पालिका द्वारा अनुबंधित कूड़ा निस्तारण ठेकेदार द्वारा अनुबंध खत्म होने के बाद कर्मचारियों को दो माह का वेतन व पीएफ नही दिया गया है जिससे कर्मचारियों को आजीविका चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए पालिका को संबधित ठेकेदार से कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाय अन्यथा वे धरना देने पर मजबूर होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




