भीमताल बाईपास से लगे ककड़िया नाले में डूबने से ग्राम बानना निवासी भुवन राम की पुत्री कुमारी पीहू के निधन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।मंत्री ने कहा कि प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




