राजनीति

आप पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य का भब्य स्वागत,राज्य व केंद्र सरकार पर साधा निशाना:देखे वीडियो

नैनीताल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को नैनीताल क्लब में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार द्वारा किया गया।

बता दे कि भवाली घोड़ाखाल निवासी हेम आर्य काफी लंबे समय से राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं वे पूर्व में भाजपा सहित कांग्रेस में भी रह चुके हैं और बीते विधानसभा चुनाव के दौरान वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और नैनीताल विधानसभा से उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। कार्यकर्ताओं को एकजुट करना तथा जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सरकार व प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखना उनकी विशेषता है और इसी विशेषता के चलते पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है।

हेम ने बताया कि भाजपा की दोनों सरकारों में महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है,बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। गैस के दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जंगल से लकड़ियां एकत्र कर खाना बनाने पर मजबूर हो रखी है। नगर में मानसून को लेकर सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं,जिसके चलते पूरे जनपद में जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। वही बीती देर रात नगर के अति संवेदनशील क्षेत्र बलिया नाले में फिर से भूस्खलन हो चुका है,जिसके चलते स्थानीय लोगों में फिर से एक बार डर का माहौल बना हुआ है,और सरकार उन प्रभावित लोगों के विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक
To Top

You cannot copy content of this page