धर्म-संस्कृति

वट सावित्री पूजा पर मां नयना देवी मंदिर में पत्नियों ने की पतियों की दीर्घायु की कामना

नैनीताल। गुरुवार को वट सावित्री के मौके पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। मां नैना देवी मंदिर में सुबह से भक्त जनों की भीड़ जुटी हुई थी इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की मंदिर में जगह जगह पर महिलाओं द्वारा बट पौधे की पूजा अर्चना की जा रही थी यहां पहुंचे सैलानियों ने भी नैना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इसके अलावा बाजार में खरीदारी के लिए भी लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। आगे पड़े वट सावित्री का महत्व….

मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि वट सावित्री पर विवाहित स्त्रियां वट वृक्ष की पूजा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।वट वृक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। बरगद के वृक्ष के तने में भगवान विष्णु, जड़ में ब्रह्मा और शाखाओं में भगवान शिव का वास है इस वृक्ष में कई सारी शाखाएं नीचे की ओर रहती है इन्हें देवी सावित्री का रूप माना जाता है।इसलिए इस वृक्ष की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है इस दिन पत्नियां अपने पति की दीर्घायु की कामना एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना हेतु सभी विवाहित स्त्रियां वट सावित्री का उपवास रखती रखती हैं।

To Top

You cannot copy content of this page