देहरादून।नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता कर आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की जानकारियों को साझा किया. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 की तुलना में उत्तराखंड की जीएसडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई है. प्रति व्यक्ति आय, उद्योग, स्टार्टअप और बिजली उत्पादन समेत अनेक क्षेत्रों में बड़ी प्रगति हुई है। कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वित्त विभाग के लिए भी एक डायरेक्शन डॉक्यूमेंट होता है कि किस डायरेक्शन में हमें जाना चाहिए और किन बिंदुओं पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने बताया कि पिछले साल तक आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए इन हाउस एक्सरसाइज करते थे. यानी डिपार्मेंट आफ इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिसटिक्स के लोग काम करते थे।कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रति व्यक्ति आय में 7.23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह प्रति कैपिटल इनकम यानी प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है. पॉवर्टी इंडेक्स में नीचे गए हैं, तो वहीं ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में अगले साल के लिए ये पूर्वानुमान है कि 8.2 की दर से ग्रो करेंगे. इसके लिए तमाम सुझाव भी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के जरिए दी गई है।आगे पढ़ें पूरी जानकारी…….
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार।
साल 2025 में नॉमिनल जीएसडीपी 381,880 करोड़ रही है. साल 2022 में नॉमिनल जीएसडीपी 2.54 लाख करोड़ थी. यानी 2022 के मुकाबले साल 2025 में जीएसडीपी में डेढ़ गुना की बढ़ोत्तरी हुई है. वित्तीय वर्ष 2024- 25 की तुलना में 2025- 26 में 7.23 फीसदी ग्रोथ रेट रहा है.
प्रति व्यक्ति आय, साल 2022 में 1.94 लाख थी, जो 2025 में बढ़कर 273,921 हो गयी है.
गरीबी इंडेक्स के तहत साल 2022 में 9.70 थी, जो साल 2025 में घटकर 6.92 में पहुंच गयी है. यानी पिछले कुछ सालों के अंदर गरीबी में गिरावट आई है.
लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट साल 2022 में 60.1 थी, जो साल 2025 में बढ़कर 64.4 हो गयी है.
ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स साल 2022 में 0.718 था जबकि 2025 में 0.722 हो गया है.
साल 2022 में एमएसएमई की संख्या 59,798 थी, जो साल 2025 में बढ़कर 79,394 हो गयी है.
एमएसएमई के जरिए साल 2022 में 343,922 लोगों को रोजगार मिल रहा था. साल 2025 में 456,605 लोगों को रोजगार मिला है
साल 2022 में लार्ज इंडस्ट्री की संख्या 107 थी, जो साल 2025 में बढ़कर 128 हो गयी है.
साल 2022 में स्टार्टअप की संख्या 702 थी, जो साल 2025 में बढ़कर 1750 हो गयी है.
साल 2022 में प्रदेश में सड़कों की लंबाई 50,393 किलोमीटर थी, जो साल 2025 में बढ़कर 51,278 किलोमीटर हो गई है.
साल 2022 में हेलीपोर्ट्स की संख्या 2 थी, जो साल 2025 में बढ़कर 7 हो गई है.
साल 2022 में हेलीपैड की संख्या 60 थी. साल 2025 में ये बढ़कर 118 हो गई है.
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




