नैनीताल

नाई तोक चामा के ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर किया पौधारोपण

ओखलकांडा। बीते कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे गांव नाई तोक चामा के लोगों द्वारा इस वर्ष भी पौधारोपण की शुरुवाद कर दी गई है ,वन विभाग की टीम के साथ मिलकर गुरुवार को संरक्षित जगह पर  पौधारोपण किया गया,जिसमें बांज,खरसू,देवदार,अंगू ,दाडिम आदि के पौधों का रोपण किया गया। तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया

पर्यावरण प्रेमी चन्दन नयाल ने कहा कि बीते कई वर्षों से जो भी पौधारोपण किया गया है वे पौधे संरक्षित भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी चन्दन नयाल ,वन बीट अधिकारी खुजेटी हयाद सिंह लमगड़िया,वन बीट अधिकारी देवगुरु कृपाल गोस्वामी ,शेर सिंह नयाल , गोपाल सिंह नयाल,पुष्कर नयाल,खिमेश नयाल,चम्पा देवी , हरिप्रिया नयाल ,शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page