राजनीति

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का गरमपानी में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गरमपानी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के प्रथम बार गरमपानी मंडल पहुंचने पर कार्यकताओं ने महिला सभागार गरमपानी में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने की। भाजपा जिलाघ्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गरमपानी मंडल में पहली बार पहुंचने पर भाजपा जिलाघ्यक्ष प्रताप सिह बिष्ट का भाजपा कार्यकताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों और भाजपा मंडल गरमपानी की टीम को सम्मानित किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह सबसे पीछे बैठने वालों कार्यकर्ताओं में शुमार रहे है। जिसे पार्टी ने आज अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं। जिसमे व्यक्तित्व का विकास कर उसमें नेतृत्व क्षमता पैदा की जाती है। जिससे वह देश के काम आ सके । देश सेवा व समर्पण का विचार ही भाजपा की शक्ति है।

यह भी पढ़ें 👉  तल्ली दीनी से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूनम बिष्ट ने किया घर-घर जाकर प्रचार

उन्होंने कहा कि कार्यकता एकजुट और संगठित रहकर संगठन को मजबूत बनावें। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकताओ को आगामी ग्राम पंचायत, कोऑपरेटिव और लोक सभा के चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही बूथ स्तर से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश रजवार, महामंत्री देवेंद्र बोरा, पंकज पंत, भगवत सिंह बिष्ट, हीरा बिष्ट,दीवान सिंह,नीरज जलाल,नरेंद्र बिष्ट,सोबन सिंह,हर्ष सिंह जलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे kumaunvani@gmail.com तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: kumaunvani@gmail.com

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top