 
नैनीताल। दीपावली के बाद नैनीताल में पर्यटको की संख्या में काफी कमी देखने को मिलती है।वीकेंड को छोड़कर बाकी दिनों नगर में सन्नटा पसरा रहता है।जिसके चलते अब स्थानीय व्यापारियों को भी शनिवार और रविवार का बेसब्री से इंतजार रहता है।
शनिवार को भी सुबह से ही नगर में धूप छांव का खेल चलता रहा। वीकेंड होने के चलते काफी संख्या में सैलानी सरोवर नगरी की सुंदरता का आनंद लेने पहूंचे थे। जिसके चलते बीते 5 दिनों के बाद नगर में काफी रौनक देखने को मिली वहीं इस दौरान सैलानियों ने विश्वविख्यात नैनीझील में नोकायन का लुत्फ उठाया। साथ ही पंत पार्क फड़ बाजार,भोटिया बाजार,मॉल रोड, बड़ा बाजार से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। वही नैना पिक,सूखाताल सुसाइड पॉइंट,सरियताल,हिमालय दर्शन आदि दार्शनिक स्थलों में सैलानियों ने प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया और जमकर खरीदारी भी की।जिसके चलते पर्यटन पर आधारित लोगो के चेहरों पर रौनक देखने को मिली।
वही नगर में अब धीरे धीरे ठंड का भी प्रकोप बढ़ने लगा है।जिसके चकते अब लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ घरों में हीटर का सहारा भी ले रहे है।वही दिसंबर माह से नगर पालिका भी नगर में जगह जगह अलाव भी जलाने लग जाती है।रविवार को नगर में तापमान अधिकतम 15 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
 
													
																							

 
											 
																								
												
												
												 
						 
					 
						 
					 
						 
					


 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									