धर्म-संस्कृति

युवा महोत्सव का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि समाजसेवी व व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

भवाली। नगर पालिका मैदान भवाली में उत्तराखंड युवा एकता मंच द्वारा आयोजित युवा महोत्सव 2025 में 300 से अधिक प्रतिभाओं ने अपनी कला, संस्कृति एवं सेवा के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर युवा कलाकारों ने नृत्य, गायन, भाषण एवं डिबेट जैसी श्रेणियों में अपनी उत्कृष्ट क्षमताओं का प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण  एवम सम्मान समारोह में विजयी प्रतिभागियों के नाम विस्तृत रूप में घोषित कर उन्हें नगद इनाम, ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।साथ ही भवाली में सामाजिक राजनीतिक,व्यवसायिक उपलब्धि प्राप्त करने वाले लोगो को “भवाली रत्न” से  सम्मानित किया गया। जिनमें सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापर मण्डल अध्यक्ष नरेश पांडेय,शिपरा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी ,माधवी फॉउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जोशी,खष्टी बिष्ट,नगर पालिका के ईओ सुधीर कुमार,व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भवाली का नाम रोशन करने वाले कुँवर मिष्ठान के मालिक हरेन्द्र बिष्ट,रामलीला कमेटी के शंकर कांडपाल,आदित्य बिल्डर्स के आदित्य बोहरा,कास दा बेलो के कुलदीप बिष्ट,सागर कुमार को  के भवाली रत्न से सम्मानित किया गया।आगे पढ़ें…..

मुख्य अतिथि नरेश पांडे ने कहा की यह महोत्सव प्रदेश के प्रत्येक कोने से आने वाली युवा प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हमें गर्व है कि आज यहां इतनी संख्या में युवा अपनी कला के माध्यम से देश का मान बढ़ा रहे हैं।युवा एकता मंच के अध्यक्ष पवन रावत ने जोश भरे अंदाज में बताया, “हमारा उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को भी एक मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इस पुरस्कार वितरण समारोह से यह संदेश जाता है कि आपकी मेहनत और समर्पण को हम पूरी निष्ठा से सराहते हैं।मंच संयोजक पीयूष जोशी ने कहा, “इस आयोजन से न केवल युवाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है, बल्कि समाज में कला, संस्कृति एवं सेवा की नई मिसाल कायम हुई है। आशा करता हूँ कि यह महोत्सव भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूएगा।मंच के सदस्य प्रदीप कार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भविष्य में बनाया जाएगा।इस दौरान पवन रावत, पीयूष जोशी, खष्टी बिष्ट, प्रदीप आर्या,प्रशांत मेहरा, तरुण कुमार, नितेंद्र बिष्ट, कबीर साह, संदीप सिंह, संदीप पांडे, उज्जवल चंद, फरदीन, वारिस, प्रेम नेगी, दीपक बिष्ट, शीलू कुमार, जगदीश नेगी,मनोज बोहरा,राहुल रावत ,श्याम सिंह,त्रिलोक जोशी आदि लोग मौजूद रहे।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  चार धाम यात्रा: हेली बुकिंग शुरू दो मई को खुलेंगे कपाट जाने कैसे करे बुकिंग और कितना है किराया

जूनियर कैटेगरी में परिणाम:सोलो डांस (जूनियर):प्रथम पुरस्कार विजेता – कृतिका (पुरस्कार राशि: ₹1500)द्वितीय पुरस्कार विजेता – शिप्रा (पुरस्कार राशि: ₹1000)तृतीय पुरस्कार विजेता – मानसी (पुरस्कार राशि: ₹500)ग्रुप डांस (जूनियर):प्रथम पुरस्कार – सरयू ग्रुप, डीविटो पब्लिक स्कूल (प्रत्येक सदस्य को पुरस्कार राशि: ₹6000)द्वितीय पुरस्कार – कोशी ग्रुप, महर्षि विद्या मंदिर (₹3500)तृतीय पुरस्कार – शिप्रा ग्रुप, यू.ए. पब्लिक स्कूल (पुरस्कार राशि: ₹ 1500 )सिंगिंग प्रतियोगिता (जूनियर):प्रथम पुरस्कार – भूमि बिष्ट, यू.ए. पब्लिक स्कूल (पुरस्कार राशि: ₹1500)द्वितीय पुरस्कार – सिया जोशी, यू.ए. पब्लिक स्कूल (पुरस्कार राशि: ₹1000)तृतीय पुरस्कार – दीपिका आर्या, महार्षि विद्या मंदिर (पुरस्कार राशि: ₹500)डिबेट प्रतियोगिता (जूनियर):प्रथम पुरस्कार – सक्षम जोशी, महार्षि विद्या मंदिर (पुरस्कार राशि: ₹500)स्पीच प्रतियोगिता (जूनियर):प्रथम पुरस्कार – सक्षम जोशी, महार्षि विद्या मंदिर (पुरस्कार राशि: ₹1500)द्वितीय पुरस्कार – शिप्रा गिरी (पुरस्कार राशि: ₹ 1000)तृतीय पुरस्कार – नंदनी बिष्ट (पुरस्कार राशि: ₹500)आगे पढ़ें

सीनियर कैटेगरी पुरुस्कार जीते: सिंगिंग प्रतियोगिता (सीनियर):प्रथम पुरस्कार – रक्षिता पांडे(पुरस्कार राशि: ₹3100)द्वितीय पुरस्कार यामिनी आर्या (पुरस्कार राशि: ₹1500)तृतीय पुरस्कार हिमांशु राणा (पुरस्कार राशि: ₹1000)सोलो डांस प्रतियोगिता (सीनियर):प्रथम पुरस्कार – भावेश (पुरस्कार राशि: ₹2100)द्वितीय पुरस्कार – दिक्षा (पुरस्कार राशि: ₹1500)तृतीय पुरस्कार – नुपुर जोशी (पुरस्कार राशि: ₹1000)ग्रुप डांस प्रतियोगिता (सीनियर):प्रथम पुरस्कार – पिरुल ग्रुप :(पायल रावत, दिव्या नेगी, रंजन नेगी, हर्षिता कार्की, तनुजा, मानसी नौटियाल एवं हेम पांडे :राशि ₹9000)द्वितीय पुरस्कार बुरांश ग्रुप(अनन्या, दिशु, रक्षिता, कोमल, पूजा एवं चेतना : राशि: ₹3700)तृतीय पुरस्कार – केदार ग्रुप( अंजली आर्या, बाबिता आर्या, अलीशा शर्मा, माया आर्या एवं चेतना आर्या: पुरस्कार राशि: ₹1500)डिबेट प्रतियोगिता (सीनियर):प्रथम पुरस्कार – नकुल देव साह (पुरस्कार राशि: ₹3100)द्वितीय पुरस्कार – राहुल आर्या (पुरस्कार राशि: ₹1500)तृतीय पुरस्कार – मुस्कान राणा (पुरस्कार राशि: ₹1000)स्पीच प्रतियोगिता (सीनियर):प्रथम पुरस्कार (समविभाजित)– वैशाली पाठक (DSB कैंपस, नैनीताल) (पुरस्कार राशि: ₹3100)दिव्या जोशी (SSJ, अलमोड़ा) (पुरस्कार राशि: ₹3100)द्वितीय पुरस्कार  – दीपेन्शु पालीवाल (DSB कैंपस) (पुरस्कार राशि: ₹1000)तृतीय पुरस्कार – काजल बिष्ट (GGIC, भवाली) (पुरस्कार राशि: ₹1000)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे kumaunvani@gmail.com तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: kumaunvani@gmail.com

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top

You cannot copy content of this page