कुमाऊँ

मित्र पुलिस ने महिला श्रद्धालु का 25 हजार से भरा खोया पर्स तलाश कर लौटाया वापस

बीते 4 जून को मौराना, मध्य प्रदेश से यमुनोत्री धाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु मुन्नी देवी का धाम में स्नान करने के दौरान पर्स खो गया था जिसमें 25000 की नगदी व अन्य जरूरी कागजात थे। पर्स खो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान हो गयीं थी, उनके द्वारा महिला स्नान कुंड के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी वंदना व संगीता को पर्स खो जाने की जानकारी दी गयी, दोनों महिला जवानों के द्वारा खोजबीन कर पर्स मिलने पर नगदी के साथ उन्हें वापस किया गया।अपना खोया पर्स मिलने पर महिला श्रद्धालु बहुत प्रसन्न हुई उनके द्वारा दोनों जवानों का आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर
To Top

You cannot copy content of this page