नैनीताल

देश के 15वें राष्ट्रपति एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय नैनीताल में मिष्ठान वितरण

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वही द्रोपदी मुर्मू की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है।

नैनीताल में भी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत की खुशी में विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मल्लीताल स्थित रामसेवक सभा प्रांगण में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,मनोज जोशी कमलेश ढोडियाल,हरीश राणा,अतुल पाल,बिमला अधिकारी,जीवंती भट्ट,दीपिका बिनवाल,नीतू जोशी,विवेक वर्मा,हिमांशु जोशी,पल्लवी गहतोड़ी,कुंदन नेगी,भूपेंद्र बिष्ट,विश्वकेतु,राधा खोलिया,डोली बर्मा,राम सिंह,प्रकाश,मोहित आर्य,लाल सिंह,तुषि साह,दीपक कनवाल, विकास जोशी,रचित तिवारी,अरुण कुमार,भानु पंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page