नैनीताल संवाददाता l नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक के सुमित फर्त्याल ने 12 वीं में 92 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 25वा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। जिसके बाद सभासद जितेंद्र पांडे जीनु ने सुमित के घर पहुँच कर सुमित को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान सभासद रमेश प्रसाद भी मौजूद रहे।बता दे कि सुमित नैनीताल के स्टाफ हाउस कंपाउंड के निवासी है l सुमित के पिता चंद्र सिंह फर्त्याल कूक व माता कमला देवी आरडी एजेंट है l सुमित फर्त्याल ने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई कोचिंग नहीं ली l उन्होंने घर में खुद से ही चार से पांच घंटे सेल्फ स्टडी की l उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय आठ से नौ घंटे सेल्फ स्टडी की l सुमित ने 10 वीं में भी 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया था l सुमित ने बताया कि वह भविष्य में डिफेन्स या मर्चेंट नेवी में जाना चाहते है l
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




