शिक्षा

संस्कृति,परम्परा,शिक्षा व करियर पर राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में हुई चर्चा

बीते रोज संयुक्त कांन्फ्रेस जीसस एण्ड मैरी कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय,तथा पं पूरणानंद तिवारी राजकीय महाविधालय दोषापानी, नैनीताल के द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित की गयी। एक दूसरे की संस्कृति,परम्परा,शिक्षा तथा करियर पर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता डां जैसमिन ने व्यवसायिक शिक्षा तथा पाठ्यक्रम  पर चर्चा  के लिए प्रेरित किया। डां रुची भल्ला ने शिक्षा के द्वारा लक्ष्य तय करने तथा सपने पूरे करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि श्री मोहन कार्की आकाश वाणी केन्द्र द्वारा प्लासि्टक वोतलो से नुकसान तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। मुख्य अतिथि श्री चन्दन नयाल दारा जल संरक्षण पर जोर दिया। वनों को आग से बचाव पर जोर तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल  दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पहाड़ी से टैक्सी के ऊपर गिरे बोल्डर बाल-बाल बची यात्रियों की जान

प्रभारी प्राचाय  डां  एम सी आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डां दिशा पांडे ने किया।

इस दौरान डां अनिता बिष्ट, डा किरन बाला, डा रेनू राधा, अध्यक्ष  संजय डंगवाल, नन्दी नेगी, हरि प्रसाद पंत, मोहन सनवाल, चंदन रावत व विद्यार्थी मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page