कुमाऊँ

बढ़ने लगी है सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की तादात

नैनीताल। दीपावली के बाद नैनीताल में पर्यटको की संख्या में काफी कमी देखने को मिलती है।वीकेंड को छोड़कर बाकी दिनों नगर में सन्नटा पसरा रहता है।जिसके चलते  स्थानीय व्यापारियों को भी शनिवार और रविवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन अब एक बार फिर से नगर में सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है।

शनिवार को भी सुबह से ही नगर में धूप छांव का खेल चलता रहा। वीकेंड होने के चलते काफी संख्या में सैलानी सरोवर नगरी की सुंदरता का आनंद लेने पहूंचे थे। जिसके चलते बीते 5 दिनों के बाद नगर में काफी रौनक देखने को मिली वहीं इस दौरान सैलानियों ने विश्वविख्यात नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। साथ ही पंत पार्क फड़ बाजार

भोटिया मार्किट,मॉल रोड, बड़ा बाजार से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। वही नैना पिक,सूखाताल सुसाइड पॉइंट,सरियाताल,हिमालय दर्शन आदि दार्शनिक स्थलों में सैलानियों ने प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया और जमकर खरीदारी भी की।जिसके चलते पर्यटन पर आधारित लोगो के चेहरों पर रौनक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन

बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप……

नैनीताल में भी अब ठंड का प्रकोप भी काफी बढ़ने लगा है।जिसके चलते अब लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ घरों में हीटर का सहारा भी ले रहे है। वही बढ़ती ठंड के चलते शाम 9 बजे तक पर्यटको से गुलजार रहने वाली पंत पार्क,भोटिया मार्किट, बड़ा बाजार में सन्नाटा छाने लगा है, हालांकि, मॉल रोड में रात 10 बजे तक सैलानी घूमते हुए दिखाई दे रहे है।

To Top

You cannot copy content of this page