देहरादून।जनपद रूद्रप्रयाग को नई पुलिस अधीक्षक के रूप में युवा आईपीएस अधिकारी निहारिका तोमर की नियुक्ति मिली है। उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश, विशेषकर युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।निहारिका तोमर ने UPSC 2020 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 121वीं रैंक हासिल की थी। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में प्राप्त की, जो उनके धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है।आगे पढ़ें कौन है निहारिका…….

जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम जवाड़, द्वारीखाल निवासी निहारिका ने इंद्रानगर वसंत विहार देहरादूनउन्होंने सातवीं तक गौतम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा प्राप्त की, उसके बाद 8वीं से 12वीं तक केवी ओएनजीसी में पढ़ाई की। आगे चलकर उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की।निहारिका ने वैकल्पिक विषय के रूप में पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन चुना और सीमित संसाधनों में तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया। तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुँचकर भी चयन न हो पाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त की।वे सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (74वां RR बैच) की प्रशिक्षु रही हैं, जहाँ उन्हें ‘सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता’ विषय पर सर्वश्रेष्ठ निबंध के लिए गृह मंत्रालय की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया रूद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह काशीपुर (उधम सिंह नगर) के चर्चित सुसाइड केस की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) का नेतृत्व कर रही थीं। उनका मानना है कि बेटियां भी बेटों की तरह हर मुकाम हासिल कर सकती हैं, बस जरूरत है हौसले और परिवार के समर्थन की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




