राजनीति

देश को एकजुट व संगठित करने के मकसद से हो रहा है “तिरंगा यात्रा भारत जोड़ों” का आयोजन:पूर्व विधायक संजीव आर्य: देखे वीडियो

10 अगस्त को नैनीताल में होगा “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” का आयोजन

नैनीताल। आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जनपदों में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक 75 कि.मी. लम्बी “भारत जोडों तिरंगा यात्रा” का आयोजन कर रही है। जिस संबंध में गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव आर्य व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में नगर के राज्य अतिथि गृह में एक बैठक आयोजित की गई।

संजीव आर्य ने बताया कि नैनीताल नगर में 10 अगस्त को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित नगरवासी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा है कि अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो की नीति के तहत भारत पर राज किया था,और आज भाजपा भी उसी दिशा में चल कर धर्म और सांप्रदायिकता के नाम पर देशवासियों को गुमराह कर रही है, इसलिए देश को संगठित व एकजुट करने के मकसद से कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड़

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,पूर्व सांसद महेंद्र पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बिष्ट, मुन्नी तिवारी,महिला नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,मनमोहन कनवाल,खष्टी बिष्ट,सपना बिष्ट,रेखा आर्य निर्मला चंद्रा दीपक रुबाली,मुन्नी तिवारी,मोंटू जोशी,कमलेश तिवारी,सूरज पांडे,मारुति साह,सुनीता,लीला जोशी,भगवती बिष्ट,रेखा शुभम,कुंदन बिष्ट,अंकित चंद्रा, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा,त्रिभुवन फर्त्याल, राजेश वर्मा,रुचिर साह,सचिन कुमार,कमल जोशी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page