नैनीताल

13 अगस्त को कैंची से क्वारब तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

गरमपानी: भाजपा कार्यलय गरमपानी में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता गरमपानी मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल द्वारा की गई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व नैनीताल जिले के प्रभारी पुष्कर सिंह काला, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के नैनीताल विधानसभा प्रभारी व सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा और हर घर झंडा कार्यक्रम की तैयारियों के विषय में चर्चा की गई।

साथ ही मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा के तहत सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर तिरंगा वितरण कर लोगो के घरों पर तिरंगा लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

वहीं तिरंगा यात्रा के संयोजक नीरज बिष्ट ने बताया कि 13 अगस्त को कैंची से क्वारब तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही पूरे गरमपानी बाजार क्षेत्र को तिरंगों से सजाया जाएगा और गरमपानी मंडल के हर बूथ के घर घर जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा वितरित कर लोगों के घरों में तिरंगा लगाया जाएगा।

इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, महामंत्री देवेंद्र बोहरा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान लाभांशु पिनारी, मदन मेहरा, भगवत सिंह, दिनेश सिंह, योगेश ढौडियाल आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page