कुमाऊँ

नवनियुक्त कार्यकारिणी का विरोध,आप प्रदेश संगठन सचिव आर्य ने पुरानी कार्यकारणी पर लगाए आरोप

नैनीताल। आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर इकाई की रविवार को नैनीताल क्लब में एक बैठक आयोजित की गई।जिसमे कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारणी का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य पर बिना वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिए हुए अपने मनमाने तरीके से नगर इकाई का गठन करने का आरोप लगाते हुए नई कार्यकारिणी का विरोध किया है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का ने कहा की ये बहुत ही आश्चर्य और चितांजनक स्थिति है, की एक व्यक्ति जिसको पार्टी में आये हुए अभी कुछ ही समय हुआ है, और उसके ऊपर पार्टी विश्वास करके महत्वपूर्ण दायित्व भी देती है, पर उक्त व्यक्ति द्वारा बिना किसी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विश्वास में लिए हुए अपने मनमाने तरीके से इस प्रकार कोई दूसरी कार्यकारिणी गठित करना गलत है।

आप प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने बताया कि कुछ लोगो द्वारा अपने निजी हित साधने के लिए ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है।उंन्होने कहा कि प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत व जिलाध्यक्ष तथा मेरी संतुति पर ही नई कार्यकारणी का गठन किया गया है। साथ ही उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी पर आरोप लगाते हुए कहा कि,विधानसभा चुनाव के दौरान सभी लोग गयाब हो चुके थे।और पुरानी टीम द्वारा नगर में पांच हजार सदस्य बनाए जाने का दावा किया गया था,उसके वावजूद विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी केवल 500 वोट हासिल कर पाई इससे साफ जाहिर होता है कि पुरानी टीम पार्टी के लिए कितनी समर्पित थी।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर महामंत्री महेश आर्यों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष मौहम्मद शान बुराहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विद्या देवी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page