
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र निवासी सुनील की बीते दिनों शादी हुई कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद दुल्हन अपने मायके गयी तो वापस नही लौटी जब दूल्हे ने ससुराल में पूछा तो पता चला कि दुल्हन गायब है।फिर अचानक दुल्हन अपने प्रेमी संग थाने में पंहुची और प्रेमी के संग रहने की जिद करने लगी दोनों परिवार के लोगो ने खूब मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन मानी नही।फिर दुल्हन की जिद आगे परिवार झुक गया। दुल्हन और दुल्हे के परिजनों ने सगाई से शादी तक हुए लेन-देन को वापस करने की बात पर समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस के सामने ही पति ने भी दुल्हन को खुशी-खुशी छोड़ने की बात पर लिखित में रजामंदी दे दी। जिसके बाद परिजन दुल्हन और उसके प्रेमी को लेकर वापस चले गए।सुनील का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसी वजह से उसने दुल्हन को प्रेमी के साथ भेज दिया। सुनील का कहना है कि वह इंदौर का राजा रघुवंशी बनने से बच गया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसका भी हाल राजा रघुवंशी की तरह होता।कहा कि उसने नैनीताल हनीमून का प्लान बनाया था लेकिन उससे पहले वो भाग गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
