नैनीताल। 23 जनवरी को होने जा रहे निकाय चुनाव में अब प्रचार प्रसार के लिए मात्र तीन दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।वही शनिवार को नैनीताल नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के लिए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,नैनीताल विधायक सरिता आर्य,वरिष्ठ भाजपा नेत्री शांति मेहरा, मोहित आर्य,अरविंद पडियार,मनोज जोशी,दया किशन पोखरिया व कार्यकर्ताओं ने नगर के विभन्न क्षेत्रो में प्रचार प्रसार कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। वही विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के चलते हमारी प्रत्याशी को जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है और नगर पालिका में पहली बार भगवा लहराएगा।जिसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास की गति को बल मिलेगा।
नैनीताल:भाजपा प्रत्याशी जीवंती के लिए विधायक बंशीधर भगत व विधायक सरिता ने किया प्रचार
By
Posted on