नैनीताल।गुरुवार को पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक आयोजित की गई जिसमें बजट को लेकर चर्चा हुई साथ ही समितियां का गठन किया गया।सभासद अंकित चंद्रा लगातार दूसरी बार फ्लैट समिति के अध्यक्ष चुने गए जबकि सुरेंद्र कुमार फड़ समिति,राकेश पवार स्वच्छता समिति,लता दफौटी टैक्स समिति,गजाला कमाल पुस्तकालय समिति,सपना बिष्ट शिक्षा समिति,स्वास्थ्य रमेश प्रसाद व शीतल कटियार को निर्माण समिति का अध्यक्ष चुना गया है बता दे यह कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है। समितियां के गठन के बाद पालिका अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने सभी समितियां के अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




