नैनीताल

विधायक सरिता ने भवाली में पेयजल योजना के पुनर्गठन हेतु जल संस्थान को दिए निर्देश

विधायक सरिता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण

भवाली: भवाली में पेयजल समस्या को लेकर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने जलसंस्थान के अधिकारियों को पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए निर्देशित किया।साथ ही हरेला महोत्सव पौधारोपण अभियान के तहत जल संस्थान कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित किए।

शुक्रवार को नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने भवाली की पेयजल समस्या को लेकर पेयजल योजना के पुनर्गठन हेतु जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस वर्ष गर्मियों में भवाली नगर में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप लिया था। लिहाजा इस समस्या से निपटने के लिए पेयजल योजना का दूरगामी पुनर्गठन किया जाय।

साथ ही विधायक ने कहा कि जल संस्थान योजना के पुनर्गठन के लिए डीपीआर तैयार कर शीघ्र ही शासन को भेजे। ताकि योजना को शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाई जा सके। ताकि भवाली नगर व उससे सटे हुए क्षेत्रों में पेयजल समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन स्तर पर धन की कमी नही आने दी जायेगी। लिहाजा अधिकारी इन कार्यो को प्राथमिकता से निपटायें।

इसी के साथ विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भवाली जल संस्थान परिसर में हरेला महोत्सव पौधारोपण अभियान के तहत तुलसी सहित अन्य पौंधों का रोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आज से भाजपा उत्‍तराखंड में पांच लाख पौधों का रोपण करेगी। प्रदेश के 11668 बूथों पर पौधारोपण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई बार अवस्थापना सुविधाओं के लिए वृक्ष कटते भी हैं लेकिन एक वृक्ष के कटने की प्रतिपूर्ति में 20 वृक्ष लगाने चाहिए। हरेला पर्व के अवसर पर इस पौधारोपण अभियान को और सघन रूप से चलाया जाएगा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। साथ ही महिला मोर्चा द्वारा बांज, देवदार, पांगर, 85 पौधे तुलसी के व 15 पौंधे बेलपत्र के वितरित किए गए।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश आर्य, उमा पढालनी, नीमा बिष्ट, मोहन बिष्ट, नंदकिशोर पांडे, पवन भाकुनी, मीना बिष्ट, सचिन गुप्ता, प्रगति जैन, कंचन साह, वर्षा आर्या, निरज अधिकारी, नरेश पांडे, समीर साह, धीर सिंह अधिकारी, कबीर साह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page