नयाल को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।
चंदन अपने शरीर को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का दान कर चुके है।


ओखलकांडा। मानसून सीजन की शुरुवात होते ही भीमताल विधानसभा ओखलकांडा ब्लॉक नाई तोक चामा निवासी पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल भी हर वर्ष की भांति पौधारोपण कार्य शुरू कर चुके है।
बीते कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के मुहिम के तहत नयाल हजारों की संख्या में पौधे रोपित कर उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल भी कर रहे है। और उनके कार्यो को देखते हुए उनको कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
साथ ही जल संरक्षण के लिए चाल खाल खंतियां पोखर भी तैयार कर रहे हैं उनका कहना है कि पौधे लगाने से अधिक उनके संरक्षण की जिम्मेदारी समझनी होगी तभी हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। आज उनके द्वारा विभिन्न प्रजातियों बांज ,पदम, देवदार ,तुषार ,उतीश आदि जल संरक्षक पौधों का रोपण किया गया।
बता दे कि चंदन ने अपना शरीर भी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया हैं।चंदन ने ये निर्णय इसलिए लिया ताकि उनके देहांत पे किसी पेड़ को ना काटना पड़े।इस बात से आप इसका अंदाजा लगा कि चन्दन को पर्यावरण से कितना लगाव हैं।















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
