नैनीताल।रविवार को डीएसए भवन में महासचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की गई जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व मंडल अध्यक्ष,पूर्व सभासद व वर्तमान मंडी परिषद के सलाहकार मनोज जोशी निर्विरोध महासचिव चुने गए।इस दौरान वे भावुक भी हो गए,अपने भाषण में उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।कहा कि खेलो का लगातार आयोजन किया जाएगा,और बीते वर्ष किसी कारणवश नही हो पाया अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा।कहा कि डीएसए पर खेल विभाग को कोई हस्तक्षेप नही होगा।और बजट के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।खेल विभाग अगर कोई आयोजन करता है तो उनको इसके लिए हमसे अनुमति ली जाएगी।कहा कि सरकार खेलो को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रही है।हम सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




