राजनीति

मंडल अध्यक्ष गरमपानी रमेश सुयाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हुआ मिष्ठान वितरण

निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गरमपानी रमेश सुयाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मिष्ठान वितरण कर दी शुभकामनाएं।

गरमपानी: उत्तराखंड में बीजेपी ने अपने संगठनात्मक जिलों में कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है सभी जिलों में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिला मंत्री सहित कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी की घोषणा की गई है।

जिसके चलते शीर्ष नेतृत्व द्वारा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गरमपानी रमेश सुयाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर गरमपानी मंडल के भाजपा कार्यकताओं में खुशी की लहर है।

वहीं मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल के निवास स्थान पर पहुंच कर पुष्प गुच्छ और बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा भेंट कर बधाई दी। इसी के साथ मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को शुभकामाएं दी। साथ ही उनके राजनीतिक जीवन व पारिवारिक जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कहा कि गरमपानी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल को शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिले में स्थान देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। रमेश सुयाल के मंडल अध्यक्ष पद पर रहते हुए दो बार विधानसभा तथा लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की है।

वहीं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जिले में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, देवराज सिंह रौतेला, अंकित पाण्डेय, भुवन आर्य, मदन मेहरा, कैलाश नेगी, मनोज दानी आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page