हल्द्वानी।नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से रिश्तों और मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।बीते दिनों हल्द्वानी निवासी परिजनों ने कोतवाली में अपनी पुत्री के गयाब होने की शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद पुलिस ने युवती को अपनी दुगुनी उम्र के 45 वर्षीय रहमत के साथ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बरामद कर हल्द्वानी लाया गया।और परिजनों को कोतवाली बुलाया गया तो युवती की माँ ने जब घर चलने की बात कही तो युवती ने गुस्से में अपनी माँ को ही थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि वह बालिग है और रहमत के साथ ही रहेगी।इस पल को देखकर सभी लोग हतप्रभ रह गए और एक मां की ममता शर्मसार हो गई।आखिर कहा जा रही है आज की युवा पीढ़ी की सोच।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




