

नैनीताल। 24 और 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नाम वापसी के आखिरी दिन शुक्रवार को16 तलिया सीट से भाजपा से टिकट नही मिलने से नाराज लाल सिंह बिष्ट ने अपना निर्दलीय नामांकन किया था जिसको उन्होंने वापस ले लिया है।बता दे कि लाल सिंह भाजपा के समर्पित व वरिष्ट कार्यकर्ता है।बता दे कि उनके द्वारा मंडल अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी की गई थी वहां से निराशा मिलने के बाद अब पार्टी ने उनका जिला पंचायत सदस्य का टिकट भी काट दिया जिससे निराश होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था,जिससे भाजपा प्रतयाशी की मुश्किल बढ़ने लगी थी वही संगठन की लंबी बातचीत के बात आखिरकार लाल सिंह को मना लिया गया जिसके बाद नाम वापसी कर ली है।इस दौरान प्रभारी आनंद सिंह बिष्ट,भवाली गांव प्रभारी अरविंद पडियार,संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।वही विधायक सरिता आर्य ने कहा कि लाल सिंह संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता है, और उनका यह फैसला संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
