क्राइम

लमगड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट मेंआरोपी पंकज को किया गिरफ्तार

बीते 24 जून को लमगडा निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से अचानक लापता होने की तहरीर थाने में दी गयी थी जिसके बाद पुलिस ने

अज्ञात के विरुद्ध धारा 365 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। 

                                                                          एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व नाबालिक बालिका की तलाश हेतु टीम गठित करने हेतु  पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 28.06.2022 को उक्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी युवक पंकज कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र चन्दन राम निवासी ग्राम देवड़ा अल्मोडा को गिरफ्तार करते हुए, थाना लमगड़ा में पंजीकृत अभियोग में  भा0द0वि0 व पोक्सो अधिनियम में  आवश्यक कार्यवाही की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन
To Top

You cannot copy content of this page