नैनीताल।अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री (महिला) प्रतियोगिता में 105 विश्वविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय का 14वाँ स्थानःमंगलौर विश्वविद्यालय एवं Alva’s Education Foundation के संयुक्त तत्वाधान में Alva’s College परिसर, मंगलौर में दिनांक 26 व 27 फरवरी 2026 को आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री (महिला) चैंपियनशिप 2025–26 में *कुमाऊँ विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वीं रैंक प्राप्त की।* इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश की 105 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग लिया। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की टीम के साथ मैनेजर के रूप में गोविंद सिंह तथा कोच के रूप में श्याम मेवाड़ी उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कुलपति महोदय प्रो. दीवान सिंह रावत ने बहुत बहुत बधाई दी है।इनके अतिरिक्त कुल सचिव डॉक्टर मंगल सिंह, वित् नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रो.नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र प्रो. संजय पंत, कुलानुशासक प्रोफ़ेसर एच एस बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे,प्रो. बिना पांडे, प्रो. अतुल जोशी, प्रो.रजनीश पांडे, प्रो.ललित तिवारी कुलानुशासक मंडल,अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल तथा समस्त शिक्षको व समस्त कर्मचारियों, खिलाड़ियों द्वारा इस उपलब्धि पर बहुत हर्ष व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




