शिक्षा

ग्राम पंचायत भवाली गांव में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

भवाली गांव में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता बिष्ट, सहायिका कलावती बिष्ट ने मिलकर सुंदर फूलों की रंगोली सजाकर, बालिकाओं को माला पहनाकर,व पुष्प गुच्छ देकर , गांव की ग्राम प्रधान ज्योति बिष्ट व प्रधानाध्यापिका के साथ मिलकर बालिकाओं का स्वागत किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता बिष्ट द्वारा बालिकाओं को मासिक चक्र,व स्वच्छता, उचित पोषण, अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी दी , साथ ही कहा कि आज़ की स्वथ्य बालिका ही कल देश की स्वस्थ नारी बनेगी। इस दौरान बालिकाओं को रंगोली बनाना भी सिखाया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि शिक्षा के साथ और भी बहुत कुछ सिखाना होता है एक नारी को तभी सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन

इस दौरान कार्यक्रम में निकिता बिष्ट, भुमिका बिष्ट, चांदनी, ख़ुशी, दीपिका, हिमांशी बिष्ट व अवंतिका शामिल रहे। इस दौरान अभिभावकों में महेन्द्र सिंह बिष्ट व कविता उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page