
हल्द्वानी।रंग कल्याण संस्था शाखा हल्द्वानी के तत्वावधान मे शनिवार को रंग मिलन केंद्र हल्द्वानी मे अपने समुदाय की रंग भाषा एवं संस्कृति की संरक्षण अंतर्राष्ट्रीय रं लूं ज्या बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।आगे पढ़े…….
1980 के दशक में स्वर्गीय नंदन सिंह लाला एवं रं विद्वान लोगों द्वारा विचार विमर्श उपरांत रंग लिपि बनाए जाने हेतु सम्मान जनक परितोष की घोषणा करते हुए रंग लिपि की खोज एवं खोज उपरांत रंग लिपि के प्रचार प्रसार आदि हेतु नंदन न्यास की स्थापना की गई।बीते कई वर्षों से रंग कल्याण संस्था द्वारा अपनी भाषा एवं संस्कृति के बचाव और उसके संरक्षण हेतु स्वर्गीय नंदन सिंह लाल के जन्म तिथि पर प्रत्येक वर्ष रं लूं ज्या मनाया जाता है। उक्त दिवस मे सिर्फ रंग भाषा बोली जाती है।इस दौरान लोगों द्वारा अपने मूल स्थान धारचूला,केंद्रीय शाखा देहरादून ,लखनऊ ,हल्द्वानी, बरेली ,पिथौरागढ़ ,दार्चुला सहित देश के विभिन्न स्थानों सहित विदेशों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां आदि का प्रदर्शन किया जाता है।आगे पढ़ें कौन रहा मौजूद….
कार्यक्रम की अध्यक्षता देव सिंह दरियादल ने की जबकि बतौर मुख्य अतिथि द्रोपदी गर्ब्याल,कुसुम गरबयाल,जगदीश सिंह ह्यांकि,चन्द्र सिंह सिपाल, उत्तम सिंह नबियाल,ईश्वर कुटियाल,रामसिंह,सोनल,डॉ गोविंद तितीयाल,जीवन सिपाल,सीमा नगन्याल अंजू कुटियाल आदि मौजूद रहे।बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन व रंग कल्याण समिति के सदस्य डॉ.एमएस दुग्ताल ने दी जानकारी
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




