कुमाऊँ

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हुआ भीमताल

भीमताल। आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जनपदों में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक 75 कि.मी. लम्बी “भारत जोडों तिरंगा यात्रा” का आयोजन कर रही है। 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भीमताल रामलीला मैदान मल्लीताल से ब्लाक रोड खुटानी,मल्लीताल बाज़ार,डाँठ रामनिवास होते हुए तल्लीताल से वापस मल्लीताल रामलीला मैदान तक यात्रा का आयोजन किया गया इस दौरान  इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

इस दौरान कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व सांसद ल डा महेंद्र पाल पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, जिला अध्यक्ष  सतीश नैनवाल,ब्लॉक प्रमुख डा हरीश बिष्ट,यात्रा संयोजक व नैनीताल जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट,नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र चुनौतीया, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत तारा नेगी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
To Top

You cannot copy content of this page