कुमाऊँ

रिमझिम बारिश के बीच सैलानियो ने उठाया सरोवर नगरी की सुंदरता का लुत्फ

नैनीताल। मानसून सीजन शुरू होते ही सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की आमद काफी कम हो चुकी थी। लेकिन अब बीते सप्ताह से वीकेंड पर सैलानी एक बार फिर से नैनीताल का रुख करने लगे हैं। रविवार को भी नगर में सैलानियों की संख्या मैं बढ़ोतरी देखी गई। जिसके चलते एक बार फिर से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली।रविवार को भी नगर में करीब दो घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा।वही वीकेंड होने के चलते देश के अलग-अलग राज्यो से काफी संख्या में नैनीताल पहूंचे सैलानियो ने रिमझिम बारिश के बीच रंग बिरंगी छतरियों के सहारे नैनीताल की सुंदरता का लुफ्त उठाया तो वही विश्व विख्यात नैनी झील में नौकायन व बारापत्थर में घुड़सवारी का आनंद भी लिया। और मॉल रोड भोटिया मार्किट पंत पार्क फड़ बाजार से खरीदारी की तथा केप गार्डन, सरियाताल,स्नो व्यू हिमालय दर्शन से नगर की  नैसर्गिक सुंदरता को अपने कैमरों में कैद किया।मौसम विज्ञान केंद्र जीजीआईसी के अनुसार रविवार को नगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुद्देशीय जन सुविधा कल्याण शिविर में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने किया राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निराकरण
To Top

You cannot copy content of this page