देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का आगाज हो चुका है।अगर आप भी चार धाम यात्रा पर आ रहे है तो इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल, कैमरे, रील्स या वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, मोबाइल को 50-70 मीटर पहले ही जमा करना होगा।वहीं केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




